Diwali essay in Hindi for children यह Class 5 , Class 6 , Class 7 के बच्चों को निबंध लिखने में सहायक होगी | यह निबंध (Essay) को पूरा पढ़िए
दीपावली (Diwali) निबंध हिंदी में 100 शब्द
दीवाली हमारे देश का मुख्य त्योहार है। छोटे-बड़े, गरीब-अमीर सबके लिए यह आनंद का त्योहार है।दीवाली के कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरों की सफाई करने लगते हैं। वे नए कपड़े सिलाते हैं, गहने खरीदते हैं और पकवान बनाते हैं। लोग अपने घरों को दीपकों से सजाकर इस त्योहार का स्वागत करते हैं।
आश्विन (क्वार) महीने के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी से कार्तिक के शुक्लपक्ष की द्वितीया तक दीवाली धूमधाम से मनाई जाती है। त्रयोदशी के दिन लोग धन की पूजा करते हैं। चतुर्दशी को 'काली चौदस' कहते हैं। अमावास्या दीवाली का मुख्य दिन है। इस दिन रात को लोग लक्ष्मी की पूजा करते हैं। व्यापारी अपने हिसाब-किताब की बहियों की पूजा करते हैं।
दीवाली के दूसरे दिन नए वर्ष का आरंभ होता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं प्रकट करते हैं। भैयादूज के दिन बहन भाई को अपने घर बुलाती है। उसे तिलक करती और उसकी आरती उतारती है। वह अपने भाई को मिठाइयां खिलाती है।दीवाली बच्चों के लिए पटाखों, मिठाइयों और नए-नए कपड़ों कात्योहार है। सचमुच, दीवाली नए जीवन का संदेश लेकर आती है।

